Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• कानून व्यवस्था कसने की कवायद में ताबड़तोड़ तबादले, कई इलाकों में नई तैनाती

सोनभद्र। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सख्त करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति पर जारी आदेश के तहत कई उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से इधर-उधर स्थानांतरित कर दिया गया है। इस फैसले के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है और कई चौकियों पर नए प्रभारियों की तैनाती की गई है।

जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षक कुंवर सिंह को रेनुकूट से चौकी इंचार्ज पनौरा, जितेन्द्र सरोज को पनौरा से चौकी इंचार्ज रेनुकूट, योगेन्द्र पाण्डेय को गुरमा से चौकी इंचार्ज काशीराम आवास तथा अतुल पटेल को पुलिस लाइन से चौकी इंचार्ज गुरमा बनाया गया है।

इसी क्रम में मानवेन्द्र सिंह को थाना अनपरा से चौकी इंचार्ज सुकृत, आशुतोष सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी कस्बा थाना दुद्धी और हरिकेश आजाद को प्रभारी कस्बा दुद्धी से थाना दुद्धी भेजा गया है।

आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल अपने-अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें और अनुपालन सुनिश्चित करें। विभागीय स्तर पर इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।





Top