Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• घर में विषाक्त पदार्थ सेवन का आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बीजपुर(सोनभद्र)। ग्राम पंचायत अंजानी के टोला महमड़ में 58 वर्षीय वृज कुमार प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात भोजन करने के बाद वह पाही पर सोने गए थे, इसी दौरान किसी समय घर में ही विषाक्त पदार्थ का सेवन करने का आरोप है, जिससे उनकी मौत हो गई। सुबह जब परिजन मौके पर पहुंचे तो वह घर में मृत अवस्था में पड़े मिले, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

• पुलिस जांच में जुटी, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतक के पुत्र मुकेश कुमार प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, विषाक्त पदार्थ सेवन से मौत की सूचना के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।





Top