शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
शक्तिनगर(सोनभद्र)। क्षेत्र में ओवरलोड कोल ट्रेलरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। ताजा घटना में सड़क पर दौड़ रहे एक ओवरलोड वाहन से कोयले का बड़ा टुकड़ा अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
• लगातार उठ रहे सवाल, प्रशासनिक कार्रवाई की मांग तेज
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से ओवरलोड कोल परिवहन का खेल जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस पर सख्त कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है। इस घटना के बाद एक बार फिर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।