Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• घोरावल क्षेत्र में स्टोन पीचिंग उखड़ने से बिगड़ा संतुलन, अस्पताल में भर्ती

घोरावल(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के खुटहां बाईपास तिराहे पर शुक्रवार शाम एक किशोर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार खरुआंव गांव निवासी 16 वर्षीय कन्हैया अपने एक साथी के साथ घोरावल बाजार आया था और शाम को घर लौटते समय अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन तुरंत उसे एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले गए।

• डॉक्टरों ने दी राहत, हालत अब खतरे से बाहर

बताया जा रहा है कि सड़क पर स्टोन पीचिंग उखड़ी होने के कारण रास्ता खराब था, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। चिकित्सक के अनुसार किशोर के सिर और हाथ-पैर में चोटें आई हैं, हालांकि उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर नाराजगी जताई है।





Top