Breaking News
एनटीपीसी रिहंद में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ, स्वच्छता की दिलाई गई शपथ     |     घोरावल में डीएम और एसपी ने सुनीं 183 शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण     |     भाटी के बयान पर भड़का गुस्सा, ब्राह्मण समाज ने फूंका पुतला     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• भीषण टक्कर के बाद 20 फीट गड्ढे में गिरे वाहन, दो लोग गंभीर घायल

हाथीनाला(सोनभद्र)। मुर्धवा-हाथीनाला जंगल मार्ग पर वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग में दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक ट्रेलर पुट्टी लादकर जा रहा था, वहीं दूसरी ओर से कोयला लेकर आ रहा ट्रेलर सामने से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरे, जिसमें सवार लोग भी नीचे जा गिरे।

• पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, घायलों का इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गड्ढे से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। हादसे में मृतक की पहचान 35 वर्षीय चंदन कुमार निवासी बलिया के रूप में हुई है, जबकि इमरान खान निवासी अलवर (राजस्थान) और रमेश चौधरी निवासी बलिया गंभीर रूप से घायल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार, अंधेरा और सुनसान जंगल मार्ग इस हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।





Top