Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी भीड़, गले मिलकर दी मुबारकबाद

सोनभद्र। जिले में ईद-उल-फितर का पर्व पूरे उल्लास, आस्था और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही राबर्ट्सगंज, दुद्धी, घोरावल, अनपरा और ओबरा सहित विभिन्न क्षेत्रों की ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में जुटे और नमाज अदा की। नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी गई, वहीं पूरे जिले में शांति और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

• गले मिलकर दी बधाई, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा और ईदगाहों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई। घरों और मोहल्लों में सेवईं और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा की गईं, जहां हिंदू-मुस्लिम एकता की खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिली। पूरे जिले में यह पर्व प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता नजर आया।





Top