शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
घोरावल(सोनभद्र)। कस्बे में ईद-उल-फितर का पर्व उल्लास और आस्था के साथ मनाया गया, जहां ईदगाह और नूरी मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। ईदगाह में मुफ्ती मोहम्मद अरशद ने नमाज पढ़ाई, जबकि नूरी मस्जिद में मौलाना मेराज ने नमाज अदा कराई। आसपास के गांवों से भी भारी संख्या में लोग नमाज के लिए पहुंचे, जिससे ईदगाह परिसर खचाखच भरा नजर आया। नमाज के दौरान मुल्क की हिफाजत, तरक्की, अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं।
• सुरक्षा रही चाक-चौबंद, जनप्रतिनिधियों की भी रही मौजूदगी
इस दौरान घोरावल थाना प्रभारी बृजेश सिंह और चौकी प्रभारी त्रिभुवन राय अपने दल-बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, कांग्रेस जिला महासचिव इनामुल हक अंसारी, मोहम्मद सौदागर, मुमताज अली, इमरान मंसूरी, समीर वारशी, बुलंद अख्तर, गोरेलाल, सहबान अली, मोहम्मद नईम, मोहम्मद हसनैन अंसारी, हाफिज कुतुबुद्दीन, सभासद मोहम्मद हनीफ, तथा उसरहवा मस्जिद में मौलाना सादिक रजा बरकत अली, ताज मोहम्मद, शिकारी, मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद वारिस, मोहम्मद नौशाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।