Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  इमरान उर्फ राजा संवाददता

• रामगढ़ ईदगाह में अमन-चैन और देश की सलामती की दुआ, सैकड़ों लोग रहे मौजूद

पन्नूगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के रामगढ़ ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर नमाज अदा की और देश की हिफाजत, अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते नजर आए, जहां हर चेहरे पर खुशी और अपनापन साफ झलक रहा था।

• एकता का संदेश, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

इस मौके पर आजाद समाज पार्टी युवा मंच के जिला अध्यक्ष राहुल राव अपनी टीम के साथ पहुंचकर लोगों को गले मिलकर बधाई देते नजर आए और त्योहार को प्रेम व एकता का प्रतीक बताया। वहीं पन्नूगंज थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह अपने दल-बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मौलाना आलम नूरी, अकबर अंसारी, अलहम, तेजू अंसारी, मुजफ्फरुल, जावेद, टीपू, हसन, समीर, वसीम, दाऊद, साजिद, आमीन, जहागीर खान, राज खान, विनोद, संजय (शेरू), नंदू कुमार, ऋषिकेश, कमलेश, अजीत गौड़, त्रिलोकी नाथ, बृजेश, गुरु शंकर मौर्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।





Top