Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• बसों की अव्यवस्था, जाम और गंदगी को लेकर उठे सवाल, अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक में व्यापारियों ने समस्याओं के निराकरण न होने पर कड़ा आक्रोश जताया। वक्ताओं ने कहा कि उद्योग बंधु की बैठकों का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते छोटी-छोटी समस्याएं भी वर्षों से लंबित हैं। जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने आरोप लगाया कि रोडवेज बस स्टैंड होने के बावजूद बसें फ्लाईओवर के नीचे खड़ी होती हैं, जिससे बढ़ौली चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रहती है और आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


Blog single photo


• डिपो की बदहाल व्यवस्था पर उठे सवाल, उच्च स्तर पर शिकायत की तैयारी

संगठन के अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि सोनभद्र डिपो में कई बसें खराब हालत में पड़ी हैं और उन्हें हटाया भी नहीं जा रहा, जिससे संचालन प्रभावित हो रहा है। डिपो परिसर में गंदगी और दुकानों के बंद रहने की समस्या भी उठाई गई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बसें डिपो के बाहर से संचालित हो रही हैं तो उनकी इन-आउट प्रक्रिया कैसे हो रही है। व्यापारियों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार अधिकारियों को पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब इस मुद्दे को परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही गई। बैठक में प्रीतपाल सिंह, शरद जायसवाल, धर्मराज सिंह, राजू जायसवाल, रवि जायसवाल, राजेश जायसवाल, टीपू अली, दीप सिंह पटेल, गुरप्रीत सिंह सोखी, विनोद जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, पंकज कनोडिया, जसकीरत सिंह, सिद्धार्थ सांवरिया, अमित वर्मा, शिवम केसरी, प्रतिक केसरी, अमित केसरी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।




Top