SVG इण्डिया न्यूज रूम
सोनभद्र। जिलाधिकारी ने सलखन फॉसिल पार्क का स्थलीय निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्किंग, प्राकृतिक म्यूजियम, रिसेप्शन सेंटर और कैंटीन को व्यवस्थित व सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही आगंतुकों का अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित करने और पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती करने को कहा।
• विकास और सौंदर्यीकरण पर जोर, कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने विद्युत उपकेंद्र तक पहुंचने के लिए अलग मार्ग बनाने और पार्क के पास स्थित तालाब के सुंदरीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग को पार्क के समग्र विकास और सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत कार्ययोजना जल्द तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।