SVG इण्डिया न्यूज रूम
सोनभद्र। आजाद वॉलीबॉल क्लब गुरेठ के परिसर में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें खेल प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राम सकल द्वारा किया गया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य मूर्तियां, प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह, किसान नेता लालजी तिवारी, मंडल अध्यक्ष विमलेश चौबे, माला चौबे और सौरभ तिवारी मौजूद रहे। उद्घाटन मैच गुरेठ और मंगरदहा के बीच खेला गया, जिसमें गुरेठ की टीम विजेता रही।
• देर रात तक चलेगा मुकाबला, सेमीफाइनल और फाइनल कल
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की 13 और सीनियर वर्ग की 8 टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक तीरथ राज ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया, जबकि माल्यार्पण अशोक सन्यासी ने किया। मैच में रेफरी गुलाब सिंह और सुरेंद्र रहे, वहीं कमेंट्री रामानंद पाण्डेय और सर्वेश द्वारा की गई। इस मौके पर शिवनारायण सिंह, राजेश्वरी सिंह, प्रभुनारायण श्रीवास्तव, संतोष सिंह, राजेश सिंह, बृजेश सिंह, भूपेन्द्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के मुकाबले देर रात तक जारी रहेंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले अगले दिन खेले जाएंगे।
.