Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• दुद्धी में ईदगाहों और मस्जिदों में अदा हुई नमाज, भाईचारे की दिखी मिसाल

दुद्धी(सोनभद्र)। कस्बा दुद्धी सहित आसपास के क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का पर्व बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के बच्चे, बुजुर्ग और युवा नए कपड़े पहनकर बड़ी संख्या में ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे और नमाज अदा की। मकतब जब्बारिया ईदगाह में सुबह 8 बजे हजरत नसीर-ए-मिल्लत ने नमाज पढ़ाई, जबकि रज़ा जामा मस्जिद में मौलाना नजीरुल कादरी और कादरिया गर्ल्स कॉलेज मल्देवा में हाफिज महमूद ने नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, शांति और तरक्की के लिए दुआ मांगी गई।

• गले मिलकर दी मुबारकबाद, सुरक्षा व्यवस्था रही सख्त

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और कब्रिस्तान जाकर अपने मरहूम परिजनों की कब्रों पर फातिहा पढ़ी। इसके बाद घरों में सेवइयों और मिठाइयों के साथ खुशियां साझा की गईं। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय तथा प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी बल ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।





Top