Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• दो दिन से लापता थे 60 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस जांच में जुटी

गढ़वा। क्षेत्र के गढ़वा खास गांव के पास छोटी गंडक नदी में एक बुजुर्ग का शव उतराता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 3 बजे लोगों ने नदी में शव देखा, जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई, जिसमें मृतक की पहचान 60 वर्षीय गणेश प्रसाद पुत्र रामनवमी प्रसाद, निवासी गढ़वा खास के रूप में हुई।

• दो दिन से थे लापता, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

परिजनों के मुताबिक, गणेश प्रसाद बुधवार से घर से लापता थे और उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। सूचना मिलने पर मेहरौना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला जलसमाधि लेने जैसा प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।





Top