Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• संगठन विस्तार में नए चेहरों को मौका, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जिम्मेदारी मिलते ही बढ़ा सियासी हलचल

घोरावल(सोनभद्र)। भारतीय जनता पार्टी के जिला गठन के तहत घोरावल क्षेत्र से लवकुश केशरी को जिला संयोजक बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। इस घोषणा के बाद स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया गया।


Blog single photo


• पदाधिकारियों ने किया स्वागत, कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा शिवद्वार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किए जाने की बात सामने आई है। स्वागत कार्यक्रम में विमलेश चौबे, यादवेन्द्र शुक्ला, सौरभ तिवारी, नन्दलाल अग्रहरि, विवेक गिरी, भगवानदास, नीरज चौरसिया, विजय मौर्या, मोनु, सुनील दूबे, बृजेश सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।




Top