SVG इण्डिया न्यूज रूम
राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। शहीदे आजम भगत सिंह जन चेतना संस्थान द्वारा आदर्श इंटर कॉलेज में बालकों के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा बालिकाओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस कार्यक्रम में कुल 65 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किए जाने की बात बताई गई, जहां बच्चों में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
• बलिदान दिवस पर 551 दीप जलाकर किया जाएगा शहीदों को नमन
परीक्षा प्रभारी राजाराम दुबे के अनुसार संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष स्वर्ण जयंती चौक पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में 23 मार्च को शाम 5 बजे 551 दीप जलाकर शहीदों को नमन करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका द्वारा पहला दीप प्रज्वलित कराए जाने की बात कही गई है।