Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

नारद की तपस्या से इंद्र की राजगद्दी गवाने के डर से विष मोहनी से छला

सोनभद्र/​बीजपुर। नौ दिवसीय चल रहे राम कथा दुधहिया माता मंदिर परिसर में संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन शनिवार को भक्ति की रस से सराबोर हुए भक्त। सुप्रसिद्ध श्री राम कथा व्यास 1008 श्री राममोहन दास रामायणी ने अपनी अमृतमयी वाणी से इंद्र , 'नारद मोह' और 'माता पार्वती के जीवन परिचय' का विस्तृत वर्णन किया, जिसे सुनकर पाण्डाल में मौजूद श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।​कथा व्यास ने बताया कि कैसे अहंकार के वशीभूत होने पर देवर्षि नारद को भी मोह ने घेर लिया था। उन्होंने माता पार्वती के कठिन तप और शिव-पार्वती प्रसंगों के माध्यम से जीवन में धैर्य और भक्ति के महत्व को समझाया।कथा के बीच-बीच में प्रस्तुत किए गए मधुर भजनों पर श्रद्धालु स्वयं को रोक नहीं पाए और झूमने-थिरकने लगे।भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति के सम्मान में कार्यक्रम के दौरान नौ कन्याओं का विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई।

​कथा के विश्राम पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

​कार्यक्रम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय व महिला आरक्षी ने शिरकत की जिन्हें कथा व्यास द्वारा आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे जिनमें मुख्य रूप से

​अनिल त्रिपाठी,गोपाल गुप्ता, इंद्रेश सिंह , इंद्रेश सिंह, बग्गा सिंह,

​संदीप गुप्ता, यशवंत सिंह, श्री राम यादव , सुनिल तिवारी, वीर प्रताप सिंह , आदित्य सिंह , उदय प्रताप सिंह , लल्लन सिंह आदि शामिल रहे।​शाम को आरती के पश्चात सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति ने अगले दीन राम विवाह की कथा में भी अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुँचने की अपील की है।


Blog single photo

.




Top