Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• मिशन शक्ति अभियान के तहत पीआरवी टीम की संवेदनशीलता और तत्परता आई सामने

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। मेडिकल कॉलेज/पुलिस लाइन के पास एक अज्ञात महिला के अकेले और असहाय हालत में मिलने की सूचना पर पीआरवी 6070 टीम मौके पर पहुंची। महिला से पूछताछ में उसकी पहचान सुकुमारी पुत्री रामजी मौर्य निवासी ग्राम विसुंधरी के रूप में हुई। पुलिस टीम ने पूरी संवेदनशीलता और धैर्य के साथ जानकारी जुटाते हुए उसके पते का सत्यापन किया और सुरक्षा सुनिश्चित की।

• 20 दिन से लापता थी महिला, सकुशल मिलने पर परिजनों ने जताया आभार

इसके बाद पीआरवी टीम ने बिना देरी किए महिला को उसके घर ग्राम विसुंधरी पहुंचाया, जहां उसकी माता सुशीला देवी और भाई के सुपुर्द किया गया। परिजनों के अनुसार महिला करीब 20 दिनों से लापता थी, जिसकी तलाश लगातार जारी थी। महिला के सकुशल मिलने पर परिवार ने राहत महसूस की और पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। इस दौरान कांस्टेबल आलोक कुमार, महिला कांस्टेबल शालिनी शुक्ला, महिला कांस्टेबल प्रतिमा कुमारी और एचजी चालक मनोज पांडेय की भूमिका अहम रही।





Top