Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• “Zero Fatality District” अभियान के तहत रॉन्ग साइड और नो पार्किंग पर सख्त कार्रवाई

चोपन(सोनभद्र)। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे “Zero Fatality District (ZFD)” अभियान के तहत पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात चारू द्विवेदी के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की गई।

• रॉन्ग साइड और नो पार्किंग पर कार्रवाई, वाहन चालकों में बढ़ी सख्ती की दहशत

अभियान के दौरान क्रिटिकल कॉरिडोर टीम प्रभारी अभय नाथ सिंह यादव ने टीम के साथ मिलकर चेकिंग की, जिसमें 01 वाहन का चालान रॉन्ग साइड चलने पर और 04 वाहनों का चालान नो पार्किंग में खड़े होने पर किया गया। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।





Top