Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• 400 मरीजों की जांच, 200 को चश्मा और 22 मरीज ऑपरेशन के लिए भेजे गए

बभनी(सोनभद्र)। सेवा कुंज आश्रम कारीडांड में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया। चित्रकूट से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने करीब 400 मरीजों की जांच की, जिसमें 200 लोगों को निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया। वहीं 22 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया। शिविर का आयोजन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ व्यास चंद विश्वकर्मा और सेवा कुंज आश्रम के संयुक्त तत्वाधान में किया गया, जिसका उद्घाटन बलवंत विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

• गंभीर मरीजों का निशुल्क इलाज, दूर-दराज से पहुंचे लोग

इस शिविर में जानकी ट्रस्ट नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट की विशेषज्ञ टीम द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया। मोतियाबिंद जैसे गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट ले जाकर उनका निःशुल्क इलाज और भोजन की व्यवस्था की जाती है। इस शिविर में स्थानीय क्षेत्र के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से भी मरीज पहुंचे। कार्यक्रम में डॉ व्यास चंद विश्वकर्मा, सुदामा विश्वकर्मा, सुखदेव विश्वकर्मा, डॉ लाल जी सुमन, अशर्फी लाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।





Top