Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

दुद्धी(सोनभद्र)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीड़र में शारदा संगोष्ठी, न्याय पंचायत स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी और वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेम शंकर राम और विशिष्ट अतिथि श्रवण कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने शिक्षा को विकास की आधारशिला बताते हुए अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। साथ ही बताया कि परिषदीय विद्यालयों में अब प्रोजेक्टर, टैबलेट और स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है।

• शिक्षा के प्रति बढ़ता विश्वास, मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में एआरपी श्यामसुंदर ने विद्यालय में बढ़ती छात्र संख्या को अभिभावकों के विश्वास का प्रतीक बताया, वहीं भोलानाथ ने कहा कि बेसिक विद्यालय अब किसी कॉन्वेंट स्कूल से कम नहीं हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक मुसईराम ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान वर्षभर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत किया गया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया और मौके पर कई शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।





Top