Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• ग्रामीणों का आरोप—मानकों की अनदेखी, बनने से पहले ही उखड़ने लगी सड़क

म्योरपुर(सोनभद्र)। म्योरपुर ब्लॉक के सुपाचुआ गांव में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मरम्मत कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। आरोप है कि धूल भरी सड़क पर ही पेंटिंग और पिचिंग का कार्य किया जा रहा है, जिससे सड़क बनते ही उखड़ने लगी है। यह सड़क गेनहवा पूर्वी टोला सुपाचुआ से म्योरपुर जाने वाले मुख्य मार्ग तक पानी टंकी के पास जुड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय बाद सड़क बन रही है, लेकिन कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

• गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज, जांच की मांग

ग्राम प्रधान राम लखन गोंड ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है और सिर्फ औपचारिकता पूरी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा भारी वाहनों को रोककर ट्रैक्टर से ढुलाई कराई जा रही है, जिससे लोगों पर अतिरिक्त खर्च पड़ा। वहीं जेई श्रीकेश सिंह का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए गए हैं और मौके पर कर्मचारी तैनात है, यदि कोई कमी है तो उसे सुधारा जाएगा। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से जांच कराकर सही तरीके से सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।





Top