Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• तय मार्ग से होकर निकलेगी शोभा यात्रा, बजरंग बली मंदिर पर होगा समापन

घोरावल(सोनभद्र)। जनपद के घोरावल क्षेत्र के चिंगोरी में सनातन हिन्दू एकता को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से 25 मार्च को सुबह 09 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा चिंगोरी गांव से शुरू होकर कोलडीहा, मनदहा, लोहंडी होते हुए गुरुवल मार्ग से गुजरते हुए कोलिया घाट स्थित बजरंग बली मंदिर तक पहुंचेगी। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और सनातनी परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और तैयारियां जोरों पर हैं।

• धार्मिक एकता और भक्ति भाव को लेकर दिखेगा जनसैलाब

आयोजकों द्वारा बताया गया है कि शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे, जिसमें भक्ति गीत, झांकियां और जय श्री राम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजेगा। समापन स्थल बजरंग बली मंदिर पर विशेष पूजा-अर्चना और कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है, जिससे यह आयोजन पूरे क्षेत्र में धार्मिक एकता का संदेश देगा।





Top