रामबाबू संवाददाता
दुद्धी(सोनभद्र)। जनपद के दुद्धी के ग्राम पंचायत डूमरडीहा में बजरंग दल अखाड़ा तृतीय डूमरडीहा द्वारा पंचायत भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राम नवमी पर्व को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रसाद कुशवाहा ने की। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाया जाएगा।
• बाइक जुलूस के साथ पूरे गांव में निकलेगी धार्मिक झलक
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि रामनवमी के दिन पूरे गांव में बाइक से जुलूस निकाला जाएगा, जिससे चारों ओर भक्ति और उत्साह का माहौल बनेगा। इस अवसर पर अनेश्वर कुशवाहा, रमेश, रमेश चंद कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा, दिलीप मौर्या, चंदन मौर्या, प्रिंस मौर्या, अशोक मौर्या, संतोष मौर्या, मनीष मौर्या सहित कई लोग मौजूद रहे।