SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
सोनभद्र। ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने जनपद स्तर और विकास खण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने की घोषणा की है। इन कंट्रोल रूम के माध्यम से पेयजल से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा और इसके लिए संबंधित नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर शिकायत और उसके निस्तारण का विवरण निर्धारित प्रारूप में दर्ज किया जाए।
• हर दिन शाम तक रिपोर्ट अनिवार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी नोडल अधिकारी प्रतिदिन शाम 4 बजे तक शिकायतों, उनके निस्तारण और टैंकर संचालन से जुड़ी जानकारी विकास भवन स्थित पेयजल कंट्रोल रूम को ई-मेल और व्हाट्सएप के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी सूचनाएं शासन और राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन को भी नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि पेयजल समस्या पर लगातार नजर रखी जा सके और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई हो सके।