Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• एल्डर कमेटी बनी, राकेश कुमार श्रीवास्तव को मिली कमान, जल्द चुनाव के संकेत

दुद्धी(सोनभद्र)। सिविल बार एसोसिएशन को भंग किए जाने के बाद नई एल्डर कमेटी का गठन कर दिया गया, जिसमें राकेश कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष चुना गया। सिविल बार सभागार में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया, जहां अधिवक्ताओं ने एसोसिएशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की। बैठक में सचिव महेंद्र जायसवाल ने आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

• चुनाव प्रक्रिया की तैयारी तेज, कई अधिवक्ताओं को जिम्मेदारी

बैठक में चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए मनोज मिश्रा, मोहर सिंह, सुखसागर और विनोद वर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभु सिंह कुशवाहा ने की, जिसमें रामलोचन तिवारी, नागेंद्र श्रीवास्तव, अमिताभ जायसवाल, जवाहरलाल अग्रहरि, शिव शंकर, प्रदीप श्रीवास्तव, ओमप्रकाश मिश्रा, सतनारायण यादव, अनिल कुशवाहा, आशीष गुप्ता, अभिनव जायसवाल, भीम जायसवाल और राकेश अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि एसोसिएशन के चुनाव 30 मार्च के बाद कराए जाने की संभावना है।





Top