SVG इण्डिया न्यूज रूम
राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र छपका, राबर्ट्सगंज में 29 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखरखाव कार्य प्रस्तावित है, जिसके चलते इससे जुड़े सभी 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान राबर्ट्सगंज शहर, जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित पन्नूगंज, रामपुर, कुसहां, दुद्धी, शाहगंज, उचडीह, केवली और सलखन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
• जल और आवश्यक जरूरतों की पहले से करें व्यवस्था
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की स्थिति को देखते हुए पेयजल सहित जरूरी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर लें। विभाग द्वारा बताया गया कि यह कार्य विद्युत आपूर्ति को सुचारू और बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है।