Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• टक्कर के बाद बीच सड़क बवाल, वीडियो बनाने पर भड़की युवती, पुलिस ने दोनों को लिया हिरासत में

सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में एक स्विफ्ट कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद युवक-युवती द्वारा सड़क पर हंगामा करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन दोनों बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद युवती ने बीच सड़क पर जमकर बवाल किया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जब वीडियो बनाना शुरू किया तो युवती और अधिक आक्रोशित हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को हिरासत में ले लिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों के नशे में होने की बात सामने आ रही है, जबकि कार चालक मध्य प्रदेश के सासन क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।





Top