Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  अनिल कुशवाहा संवाददाता

• सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह से गूंजा परिसर, बच्चों की प्रतिभा देख भावुक हुए अभिभावक

घोरावल(सोनभद्र)। न्याय पंचायत मुसहा के प्राथमिक विद्यालय भरकना में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एआरपी अनिल कुमार प्रजापति, शैलेंद्र प्रताप राव, एसएमसी अध्यक्ष विनीता, उपाध्यक्ष महेश और प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष शिव शंकर द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम पूजन ने अतिथियों का माल्यार्पण और बैज लगाकर स्वागत किया, वहीं बच्चों ने गीतों के माध्यम से मां सरस्वती की वंदना और अतिथियों का अभिनंदन किया।


Blog single photo


• पुरस्कार वितरण और विदाई समारोह ने बनाया माहौल भावुक

कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया, जिस पर उपस्थित अभिभावक और अतिथि तालियां बजाने को मजबूर हो गए। इस अवसर पर एआरपी अनिल प्रजापति, मयंक दुबे और ओम प्रकाश ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और नामांकन बढ़ाने की अपील की। अच्छी उपस्थिति वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया, वहीं कक्षा 5 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। अंत में प्रधानाध्यापक राम पूजन ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।




Top