Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  बाबू लाल शर्मा संवाददाता

• ‘डायन’ बताकर लाठी-डंडे से हमला, बचाने आई बेटी भी हुई घायल

म्योरपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनमहरी में अंधविश्वास के चलते एक महिला पर उसके ही भसुर द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता फूल कुंवर के अनुसार, घटना के समय उनके पति घर पर नहीं थे, तभी भसुर राम किशुन गोड़ घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाते ही उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि उन्हें ‘डायन’ बताकर सिर पर ताबड़तोड़ वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

• बेटी ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी धक्का देकर किया घायल

मां को बचाने आई बेटी ममता को भी आरोपी ने धक्का देकर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़िता ने म्योरपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है, दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।





Top