Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• निशानदेही पर सब्बल बरामद, आरोपी को न्यायालय भेजा गया

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसोती के टोला महुआवारी में महिला सुमन की हत्या के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कन्हैया, पुत्र केवल राम, निवासी ग्राम कुसमहा थाना म्योरपुर, अपनी ससुराल सिरसोती के महुआवारी टोला में रहकर मजदूरी करता था। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर बरन नदी जाने वाले मार्ग से घटना में प्रयुक्त सब्बल बरामद किया और उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई की।

• पुलिस टीम की कार्रवाई, आरोपी को कोर्ट में किया पेश

मामले में पुलिस ने मु0अ0स0-32/26 धारा-105 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक श्रवण कुमार यादव, हेड कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह यादव और कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल रहे।





Top