Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• NCRP शिकायत पर एक्शन, 3600 रुपये की रकम होल्ड कर वापस कराई गई

बभनी(सोनभद्र)। साइबर ठगी का शिकार हुए अभय कुमार को बभनी पुलिस ने बड़ी राहत दिलाते हुए उनके 3600 रुपये वापस कराए। जानकारी के अनुसार, अभय कुमार के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी कर रकम निकाल ली गई थी। पीड़ित ने इस संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए और संबंधित बैंकों से संपर्क साधा। पुलिस के प्रयास से धोखाधड़ी से ट्रांसफर की गई पूरी राशि को होल्ड कर लिया गया।

• साइबर टीम की सक्रियता से मिली सफलता, लोगों से सतर्क रहने की अपील

इसके बाद पूरी 3600 रुपये की रकम अभय कुमार को वापस कर दी गई। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक मक्खन लाल, हेड कांस्टेबल मो. सलीम, कांस्टेबल घनश्याम पाल, कांस्टेबल अखिलेश कुमार, कांस्टेबल सुधीर कुमार यादव और महिला कांस्टेबल दीपा यादव शामिल रहे। इस कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा टीम की सराहना की गई। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या 1930 नंबर पर कॉल करें।


Blog single photo

.




Top