Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• सड़क अनुशासन और ध्वनि प्रदूषण पर चला कड़ा अभियान, ट्रक चालकों में हड़कंप

सोनभद्र। जनपद में सड़क अनुशासन बनाए रखने और दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के साथ संयुक्त टीम ने सड़कों पर अभियान चलाकर ट्रकों में लगे अवैध हूटर और लाउडस्पीकर के खिलाफ सख्ती दिखाई। कार्रवाई के दौरान कुल 130 हूटर और लाउडस्पीकर हटवाकर मौके पर ही उनका विनष्टीकरण कराया गया, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

• तेज आवाज बना रही थी खतरा, हादसों को लेकर पुलिस सतर्क

पुलिस की कार्रवाई के दौरान यह सामने आया कि ट्रकों के केबिन के बाहर लगाए गए ये उपकरण तेज आवाज में अशोभनीय गीत बजाकर न केवल ध्वनि प्रदूषण फैला रहे थे बल्कि सड़क पर अन्य वाहन चालकों का ध्यान भटकाकर दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ा रहे थे। पुलिस ने ट्रक मालिकों और चालकों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह के उपकरणों का इस्तेमाल न करें और यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।





Top