Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• पिता ने दर्ज कराई शिकायत, बहला-फुसलाकर ले जाने और धमकी देने का आरोप

अनपरा(सोनभद्र)। क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों के मुताबिक किशोरी घर से बाहर जाने के बाद वापस नहीं लौटी, जिसके बाद काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बेटी की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है।

• आरोपियों पर पहले से संपर्क और धमकी देने का आरोप

पिता ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर निवासी आशिक उर्फ मन्नू, उसके भाई निहाल और प्रियंका देवांगन उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए हैं। उनका कहना है कि पूर्व में इलाज के दौरान संपर्क में आए व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर अश्लील संदेश भेजे गए और मना करने पर फोन कर धमकियां दी जाती थीं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक सच्चिता नंद दास को सौंपी गई है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें सक्रिय कर दी गई हैं, जल्द ही किशोरी की बरामदगी का भरोसा जताया गया है।





Top