Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• पुलिस की रात में कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी

कोन(सोनभद्र)। थाना कोन पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा और फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद की है। बताया गया कि रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौमास पहाड़ी के पास ग्राम बागेसोती क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान एक बोरी में तीन बंडलों में रखा गांजा बरामद हुआ, जिससे मामले की गंभीरता बढ़ गई।

• हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी, कई धाराओं में केस दर्ज

पकड़े गए आरोपी की पहचान नूर मुहम्मद पुत्र जलील अहमद निवासी ग्राम गिधिया के रूप में हुई है, जो थाना कोन का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। तलाशी में एक कीपैड मोबाइल और ₹200 नकद भी बरामद हुए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।





Top