Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• संगीत मय कथा में राम के राज्याभिषेक की तैयारी के बीच वनवास प्रसंग ने भक्तों को किया भावुक

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर बाजार के उत्तर पटरी स्थित प्राचीन दूदहिया माता मंदिर परिसर में चल रही संगीत मय श्री राम कथा के आठवें दिन कथा का प्रसंग उस भावुक मोड़ पर पहुंचा, जहां राम के राज्याभिषेक की तैयारियों के बीच कैकेई की जिद ने पूरे माहौल को बदल दिया। हिमाचल से आए राम मोहन दास रामायणी के मुखारविंद से सुनाई जा रही कथा में जनकपुर से स्वयंवर के बाद राम-सीता सहित सभी अयोध्या लौटते हैं और नगर में उत्सव का माहौल बनता है, लेकिन मंथरा द्वारा कैकेई को दी गई कुबुद्धि के बाद घटनाक्रम अचानक बदल जाता है।


Blog single photo


• कथा में वनवास प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

कथा के दौरान कैकेई द्वारा भरत के राज्याभिषेक और राम को 14 वर्ष के वनवास की मांग रखे जाने का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। राजा दशरथ के वचन निभाने और मर्यादा की रक्षा के प्रसंग को विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के अंत में हनुमान चालीसा पाठ और आरती हुई, वहीं आशीर्वाद समारोह में दशमती गुप्ता, के पी पाल, राम प्रकाश पाण्डेय, बी के सिंह, अरविंद दुबे, अखिलेश पाण्डेय, चंद्रसेन पाण्डेय, विजय पाल सहित अन्य अतिथियों को सम्मानित किया

Blog single photo

.




Top