SVG इण्डिया न्यूज रूम
सोनभद्र। शिक्षा क्षेत्र घोरावल के कंपोजिट विद्यालय बर - कन्हरा में सेवानिवृत्त हो रहे प्रधानाध्यापक शिवराम के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने उनके 30 वर्षों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान शिक्षकों और रसोइयों ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान जब शिवराम ने अपने सेवाकाल को याद किया तो माहौल भावुक हो गया और उनकी आंखें नम हो गईं। इस अवसर पर उनका परिवार भी मौजूद रहा। वहीं, विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे समारोह यादगार बन गया। संचालन दीनबंधु त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक उदय लहरी, एसआरजी संजय मिश्र, एआरपी मयंक, अनिल, सौरभ श्रीवास्तव, दिवाकर तिवारी, संजय मिश्र, शिवशंकर, अनिल, प्रद्युम्न, सुनील, अशोक सन्यासी, राजेश समेत कई शिक्षकगण मौजूद रहे।
.