वीरेंद्र कुमार संवाददाता
विंढमगंज(सोनभद्र)। राम नवमी के पावन पर्व पर दोपहर लगभग 4 बजे रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित श्रीराम मंदिर और मां काली मंदिर से भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। राम नवमी सेवा समिति के अध्यक्ष राजकमल मद्धेशिया, कोषाध्यक्ष विक्की मद्धेशिया, पुजारी बबलू तिवारी, वेद मोहनदास ब्रह्मचारी और आनंद कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में निकले इस जुलूस में जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगातार गूंजते रहे और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।
• मार्ग भर दिखा उत्साह, सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासन मुस्तैद
जुलूस मेन रोड, सीता मोड़, मां काली मंदिर मोड़, मोदी समर तिराहा, सुभाष तिराहा, हवाई तिराहा होते हुए हनुमान मंदिर पहुंचा, जहां पूजन-अर्चन के बाद साहू चौक व सब्जी मंडी होते हुए पुनः मां काली मंदिर पर समापन हुआ। इस दौरान युवाओं ने जगह-जगह लाठी-डंडों से करतब दिखाए, वहीं महिलाओं ने भक्ति गीतों पर झूमकर माहौल को और ऊर्जावान बना दिया। कार्यक्रम में अशोक कुमार जायसवाल, रवि शंकर जायसवाल, विकास गुप्ता, ओपी यादव, दीपक गुप्ता, मनीष मद्धेशिया, सुरेंद्र कुमार, रामचंद्र जायसवाल, उमेश जायसवाल, पप्पू जायसवाल, बीए गुप्ता, हर्षित चंद्रवंशी, महेंद्र गुप्ता, उज्जवल केसरी, अदरू केशरी सहित कई लोग मौजूद रहे, वहीं स्थानीय प्रशासन भी पूरे समय मुस्तैद दिखाई दिया।