Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• चंडी पाठ, जागरण, प्रतियोगिताएं और महाप्रसाद के साथ धूमधाम से मनाया गया उत्सव

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी परिसर स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में नवरात्रि और रामनवमी का पर्व बेहद श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया, जहां दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। उन्नीस मार्च को कलश स्थापना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में प्रतिदिन सुबह चंडी पाठ और सायंकाल श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। बीस मार्च को नववर्ष पर परिचर्चा, 21 मार्च को स्थानीय कलाकारों द्वारा देवी जागरण, 22 मार्च को धार्मिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 23 मार्च को सामूहिक मंत्र जाप और 24 मार्च को भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।

• प्रतियोगिताओं और पूजन के साथ हुआ भव्य समापन, सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

25 मार्च को देवी स्तुति प्रतियोगिता में कशिश उपाध्याय को प्रथम स्थान मिला, जबकि 26 मार्च को साहित्यिक अंताक्षरी में रीतिका शुक्ला विजेता रहीं। 27 मार्च को चंडी पाठ और रामचरितमानस पाठ के समापन के बाद हवन, ध्वज पूजन और कन्या पूजन किया गया, जिसमें नौ कन्याओं के पूजन के साथ लगभग सौ कन्याओं को भोजन और दक्षिणा दी गई। इसके बाद श्रीराम जन्मोत्सव मनाते हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने परियोजना प्रमुख संजय असाटी के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव खेड़ा, योगेश त्रिपाठी, निशांत कमल, राकेश राय, प्रमोद द्विवेदी, संजय कुमार सहित मंदिर समिति और विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने अहम भूमिका निभाई।





Top