Breaking News
एनटीपीसी रिहंद में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ, स्वच्छता की दिलाई गई शपथ     |     घोरावल में डीएम और एसपी ने सुनीं 183 शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण     |     भाटी के बयान पर भड़का गुस्सा, ब्राह्मण समाज ने फूंका पुतला     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ मनाया पर्व, कन्या पूजन और अनुष्ठान के साथ हुआ समापन

बीजपुर(सोनभद्र)। महा राम नवमी के अवसर पर अजिरेश्वर धाम जरहा और बेड़ियां क्षेत्र में श्रीराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास और गहरी आस्था के साथ मनाया गया। इस दौरान हवन, कन्या पूजन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जन्मोत्सव के बाद ब्रतियों ने पारण कर अनुष्ठान का समापन किया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

• भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण

कार्यक्रम में आचार्य महेंद्र तिवारी और अनूप शुक्ला द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन और पूजन कराया गया। मध्यान्ह में भक्तों ने “भए प्रकट कृपाला…” जैसे भजन गाकर श्रीराम जन्मोत्सव मनाया और उपहार लुटाकर खुशियां साझा की। इस दौरान मदन गोपाल दास, राम मोहन दास, इंद्रेश सिंह, सुनील तिवारी, राम यादव सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने प्रभु राम के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।





Top