Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• शराब और रात की कहानी पर उठे सवाल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घोरावल(सोनभद्र)। क्षेत्र के निवासी रतन कोल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार, 25 मार्च को रतन को कुछ लोग अपने साथ ले गए, जहां उसे अपने घर पर ले जाकर शराब पिलाई गई। आरोप है कि रात के दौरान उसकी हालत बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।


Blog single photo


• शव ठिकाने लगाने का आरोप, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद रतन के शव को दूसरे स्थान पर ले जाकर फेंक दिया गया और मामले को छुपाने की कोशिश की गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और इसे साजिश बताते हुए पुलिस को तहरीर दी। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिससे सच्चाई सामने आ सके।




Top