Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन, कई पदों पर हुए अहम चयन

बीजपुर(सोनभद्र)। प्रेस क्लब बीजपुर की पूर्व कमेटी भंग होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार शाम सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में विचार-विमर्श के बाद अनिल त्रिपाठी, रामबली मिश्रा, रविन्द्र पाण्डेय को संरक्षक, संजय अग्रवाल को अध्यक्ष, विजय पटेल, संदीप राय को उपाध्यक्ष, रामजियान गुप्ता को कोषाध्यक्ष, रघुराज सिंह को महामंत्री तथा रविन्द्र श्रीवास्तव को मंत्री चुना गया। चयन के बाद सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और एक-दूसरे को बधाई दी गई।

• पत्रकारों और समाज हित में काम करने का संकल्प

कार्यक्रम में मौजूद संत-महात्माओं सहित इंद्रेश सिंह, श्रीराम यादव, यशवंत सिंह, मनीष यादव, तारक नाथ दुबे समेत कई लोगों ने नई टीम को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नई कार्यकारिणी ने पत्रकारों के हितों की रक्षा के साथ-साथ समाज के सकारात्मक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया और हर स्तर पर मजबूती से कार्य करने की बात कही।


Blog single photo

.




Top