रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। प्राचीन दुदहिया माता मंदिर प्रांगण में आयोजित नव दिवसीय संगीतमयी श्री राम कथा के समापन अवसर पर शनिवार सुबह कन्या पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बेड़ियां हनुमान मंदिर के महंत मदन गोपाल दास और कथा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य का लाभ लिया। बीजपुर, सिरसोती, डोडहर, नेमना, जरहा समेत आसपास के कई गांवों और कस्बों से आए श्रद्धालुओं ने सुबह से अपराह्न तक भंडारे में भाग लिया।
• आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे सैकड़ों कार्यकर्ता
भंडारे को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सुनील तिवारी, यशवंत सिंह, संदीप गुप्ता, श्रीराम यादव, अनूप शुक्ला, रामेश्वर गुप्ता, बर्मा जी, इंद्रदेब सिंह, जुगल किशोर तिवारी, राम जियावन गुप्ता, गणेश देव पाण्डेय, ताड़क नाथ दुबे, मनीष यादव सहित अनेक लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। महाप्रसाद वितरण में बालक-बालिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया, जबकि कथा समिति के कार्यकर्ता पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में लगे रहे।
.