Breaking News
शिवद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक     |     मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती     |     दुद्धी को मिले नए एसडीएम, न्यायिक उपजिलाधिकारी की भी हुई तैनाती     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• सांसद निधि से 100 विकास कार्यों की शुरुआत, पेयजल से लेकर बिजली तक मिलेगा लाभ

सोनभद्र। केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा जनपद सोनभद्र में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत स्वीकृत 100 विकास कार्यों का वर्चुअल माध्यम से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिलान्यास किया गया। करीब 3 करोड़ 94 लाख 40 हजार रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों को लेकर मंत्री ने कहा कि सोनभद्र से उनका गहरा जुड़ाव है और यह दिन जनपद के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।

• पेयजल, बिजली और आधारभूत सुविधाओं पर खास फोकस

जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इन परियोजनाओं में 31 सार्वजनिक सोलर पेयजल संयंत्र, 34 सोलर हाईमास्ट लाइट, 20 विद्युत हाईमास्ट लाइट, 6 विद्युतीकरण कार्य, 2 इंटरलॉकिंग, 2 सड़क/पुलिया, 4 विद्यालय भवन और 1 ओपन जिम शामिल हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने इसे जनपद के लिए बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि इससे गांवों में पेयजल और बुनियादी सुविधाओं की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी। मौके पर जागृति अवस्थी, श्रवण कुमार राय, ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, मोहन कुशवाहा समेत कई अधिकारी मौजूद





Top