Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• जिलाधिकारी की चेतावनी, अवैध परिवहन और दुष्प्रचार करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

सोनभद्र। जनपद में डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी, अवैध परिवहन और अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर कृत्रिम अभाव पैदा करने या दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पेट्रोल पंप संचालकों और आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जमाखोरी या अफवाह फैलाने से बचें, अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

• अवैध डीजल परिवहन में पकड़ा गया आरोपी, दर्ज हुआ मुकदमा

प्रशासन की सख्ती के बीच 27 मार्च को डीजल का अवैध परिवहन कर बिहार ले जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ा गया। जांच में सामने आने पर आरोपी हीरालाल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी ने दोहराया कि जनपद में कानून व्यवस्था और जनहित से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।





Top