Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

घोरावल(सोनभद्र)। न्याय पंचायत मुसहा के कंपोजिट विद्यालय पड़वनिया में सेवानिवृत्त होने जा रहे शिक्षक बच्चु प्रसाद के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल, सेवानिवृत्त शिक्षक केवला प्रसाद, राम अवतार, नागवंती समेत अन्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय के शिक्षक सुनीश समेत अन्य सभी ने माल्यार्पण कर बच्चु प्रसाद का सम्मान किया, वहीं बच्चों ने गीत और रंगारंग प्रस्तुतियों के जरिए अतिथियों का स्वागत किया।


Blog single photo


कार्यक्रम में वक्ताओं ने बच्चु प्रसाद के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक सुनीश कुमार, अनिल सिंह, संजय मिश्रा, शिवशंकर, अशोक सन्यासी, राजेश बैस, अनिल प्रजापति, मयंक दुबे, धनंजय द्विवेदी, उदय लहरी, कलीम मोहम्मद, संजय मौर्या, तपेश्वर लाल, राजेश कुमार पटेल समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षा मित्र मौजूद रहे। समारोह का संचालन दीनबंधु त्रिपाठी ने किया, जहां अंत में सभी ने भावुक माहौल में शिक्षक को विदाई दी।

Blog single photo

.




Top