Breaking News
शिवद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक     |     मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती     |     दुद्धी को मिले नए एसडीएम, न्यायिक उपजिलाधिकारी की भी हुई तैनाती     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• कंपोजिट विद्यालय इंजानी में आयोजन, शिक्षकों को मिला सम्मान, कक्षा 8 के छात्रों को दी गई विदाई

म्योरपुर(सोनभद्र)। कंपोजिट विद्यालय इंजानी में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया, जहां मुख्य अतिथि मान सिंह गौड़ और विशिष्ट अतिथि अखिलेश देव पांडेय की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ हुई। अतिथियों का माल्यार्पण व बैज लगाकर स्वागत किया गया, वहीं राकेश दुबे द्वारा मान सिंह गौड़ को अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट किया गया तथा बिहारी लाल द्वारा अखिलेश देव पांडेय को सम्मानित किया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

• निपुण विद्यालय बनने पर जोर, मेधावी शिक्षकों को मिला सम्मान

मुख्य अतिथि मान सिंह गौड़ ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि जरहा न्याय पंचायत में शिक्षा का स्तर तेजी से सुधर रहा है। उन्होंने शिक्षकों से और मेहनत करने की अपील करते हुए बेहतर भविष्य का संदेश दिया। कार्यक्रम में बिहारी लाल, पंकज वैश्य, राकेश दुबे, अजीत पांडे, अभिषेक सिंह, अजय कुमार सिंह, ज्वाला प्रसाद, नेहा श्रीवास्तव, पूनम जायसवाल, विकास चंद, श्यामा चरण द्विवेदी, रीता कुमारी, शिव चरण सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। अंत में कक्षा 8 के छात्रों को विदाई देते हुए पेन, कॉपी, ड्राइंग बॉक्स और बोतल भेंट की गई, जबकि कार्यक्रम का संचालन तेजबली सिंह ने किया।


Blog single photo

.




Top