रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बीजपुर स्थित दुदहिया माता मंदिर प्रांगण में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मंदिर आई महिलाओं और लड़कियों को मिशन शक्ति फाइव के तहत सुरक्षा और स्वावलंबन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान उपनिरीक्षक कमला कांत पाण्डेय, महिला आरक्षी निहारिका पाण्डेय और कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा की। कार्यक्रम में 1090 विमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 102 गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के लिए सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन जैसे जरूरी नंबरों की जानकारी दी गई।
• महिलाओं को जागरूक करने का अभियान रहेगा जारी
कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षी निहारिका पाण्डेय ने उपस्थित महिलाओं और लड़कियों को पंपलेट वितरित कर सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं उपनिरीक्षक कमला कांत पाण्डेय ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों और साप्ताहिक बाजारों में भी इस तरह के जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी मिल सके और जरूरत पड़ने पर वे तुरंत सहायता ले सकें।