Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• घूमने निकले चाचा-भतीजे समेत तीन किशोर हादसे का शिकार, एक गंभीर

बभनी(सोनभद्र)। कोगा गांव के खुदमहुआ टोला के पास उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब बाइक सवार तीन नाबालिग अचानक हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे करीब 6 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे 14 वर्षीय चालक हरिशंकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 वर्षीय संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरे किशोर को हल्की चोट आई है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। तीनों शाम करीब 5 बजे घूमने निकले थे, लेकिन यह सफर हादसे में बदल गया।

• पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल संजय को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पूरे मामले की जांच जारी है।





Top