Breaking News
शिवद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक     |     मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती     |     दुद्धी को मिले नए एसडीएम, न्यायिक उपजिलाधिकारी की भी हुई तैनाती     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

कृषक भाइयों के दिलों में बसते हैं एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र, गेहूं की फसल काटकर दिया संदेश

उत्तरप्रदेश। जनपद मिर्जापुर सिरसी गहरवार में एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र का अनोखा पहल, गेहूं की फसल काटकर किसानों को किया जागरूक। मिर्जापुर के एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने एक बार फिर से अपनी सरल स्वभाव और सटीक निर्णय के कारण लोगों का दिल जीत लिया है। उन्होंने ग्राम सिरसी गहरवार में गेहूं की फसल काटकर किसानों को संदेश दिया कि वे जल्द से जल्द गेहूं की फसल की कटाई कर लें।


इस दौरान उन्होंने फसल की उत्पादकता का भी परीक्षण किया और किसानों से रूबरू हुए। एसडीएम सदर को गेहूं की फसल काटते देख बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हो गए और उनकी इस पहल की सराहना की। किसान भाई कहते है की जनपद में पहली बार ऐसा कोई लोकप्रिय अधिकारी हमने देखा है जो सही समय पर सटीक निर्णय लेते है और पिडीत के बीच स्वयं जाकर उनके हालचाल जानकर उनके समस्याओ का निस्तारण करने का प्रयास करते है। एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र की इस पहल को जनपद में काफी सराहना मिल रही है और लोग उनकी इस सरल स्वभाव और सटीक निर्णय के कारण उन्हें पसंद कर रहे हैं।





Top