Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• देर रात ट्रेन की चपेट में आया अज्ञात युवक, मौके पर ही मौत से फैली सनसनी

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलैयाडिह स्थित बियारी बस्ती के पास रेलवे अंडरपास के समीप अप लाइन पोल संख्या 57/29 के पास एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना रात लगभग नौ बजे की बताई जा रही है, जहां सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, वह नीले धारीदार लुंगी, सफेद शर्ट और उसके ऊपर काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए था।

• पहचान के लिए पुलिस का प्रयास तेज, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की जानकारी पर सलैयाडिह के प्रधान प्रतिनिधि किंशू सिंह उर्फ अभिषेक सिंह और हरनाकछार के प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर रेलवे जीआरपी और थाना पुलिस भी पहुंची और जांच शुरू की। सुनील कुमार राय के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया है, साथ ही मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रयास जारी





Top